रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा द्वारा मरीजों को कंबल एवं चादर वितरण
कोरबा। रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा द्वारा आज आयुष पॉली क्लीनिक हॉस्पिटल, डिगापुर में मरीजों की सुविधा एवं सेवा भावना के तहत कंबल एवं चादरों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में मरीजों को आवश्यक सुविधा प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी तथा अस्पताल के एम.एस. डॉ. पवन मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रेड क्रॉस की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य एवं सेवा से जुड़े कार्य करती आ रही है और आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्य जारी रहेंगे।
कंबल एवं चादर पाकर मरीजों एवं उनके परिजनों ने रेड क्रॉस सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त किया









