कोरबा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस, विशेष बच्चों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल

कोरबा। समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय, कोरबा में उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दिव्या ज्योति विशेष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया।

प्रतियोगिताओं में बच्चों की चमकी प्रतिभा

रंगोली प्रतियोगिता – बालिका वर्ग (श्रवण बाधित)

  • प्रथम – दुर्गा चंद्र

  • द्वितीय – निक्की चौहान

  • तृतीय – चांदनी चंद्र

दौड़ प्रतियोगिता – बालक वर्ग

  • प्रथम – वृषभ लकड़ा

  • द्वितीय – अभय

इसके अलावा दृष्टिबाधित वर्ग की प्रतिभाशाली छात्रा नवराज कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
प्रदर्शित वस्तुओं का विक्रय भी किया गया, जिसमें बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना दर्शकों ने दिल खोलकर की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी विविधता

कार्यक्रम में श्रवण बाधित बच्चों ने राउत नाचा, पंजाबी नृत्य, और भक्ति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणा गीत ने समारोह की गरिमा और बढ़ा दी।

गरिमामय उपस्थिति में हुआ पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत थीं।
इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, समाज कल्याण विभाग के उच्च संचालक श्री हरीश सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद श्रीमती प्रेमलता बंजारे, तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

About The Author