ऑल इंडिया ली नेस क्लब के आगामी सत्र की नई जिला पदाधिकारी घोषित, सम्मान समारोह में बढ़ा गौरव

बिलासपुर। ऑल इंडिया ली नेस क्लब के आगामी सत्र के लिए जिला पदाधिकारियों का चयन किया गया है। भिलाई की रश्मि अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट तथा कोरबा की डॉ. अंजना सिंह को प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। चयन की इस घोषणा के बाद पूरे संगठन में उत्साह का माहौल है।

आज बिलासपुर में आयोजित दिव्य अलंकरण अवॉर्ड फंक्शन तथा ऑल इंडिया ली नेस क्लब की कॉन्फ्रेंस के दौरान, वर्तमान डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनिता कपूर द्वारा दोनों विशिष्ट पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित सदस्यों ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि नए नेतृत्व के जुड़ने से संगठन की गतिविधियों में और अधिक विस्तार एवं मजबूती आएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही।

About The Author