कोरबा में मनाई गई सरदार पटेल की 150वीं जयंती: युवाओं में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन
जिला कोरबा . आज दिनांक 13.11.2025 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150 वीं जयंती के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाने, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने, एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए “यूनिटी मार्च” के आयोजन किया गया। जिला कोरबा में यूनिटी मार्च (पद यात्रा) का आयोजन प्रातः 09:00 बजे 15 ब्लॉक स्थित पटेल सामुदायिक भवन से प्रारंभ होकर शास्त्री चौक कोसाबाड़ी कोरबा में सम्पन्न किया गया। यह पद यात्रा कुल 07 से 08 कि.मी. की थी। कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) श्रीमती गणेशी सोनकर ,डीओसी द्वव सुश्री उत्तरा मानिकपुरी, डीगम्बर सिंह कौशिक, रोवर लीडर राजीव कुमार साहू, जगन्नाथ सिंह नेताम के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों से स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स सम्मिलित हुए। कार्यक्रम राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के अतिथित्व में संपन्न हुआ।









