कोरबा इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार और राहगीर बाल-बाल बचे

कोरबा। इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खोकर कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा दोपहर करीब 12 बजे रजगामार रोड स्थित FCI गोदाम के सामने हुआ। स्थानीय लोगों ने राहत की बात यह बताई कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

तेज रफ्तार कार ने दो बाइक और इलेक्ट्रिक ऑटो को लिया निशाने पर

कार (नंबर CG-12 BG 3303) के ड्राइवर ने तेज रफ्तार के चलते स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया। सामने से आ रहे दो बाइक सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह खुद को बचा लिया। लेकिन कार इलेक्ट्रिक ऑटो को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी और फिर सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराई।
हादसे में इलेक्ट्रिक ऑटो और खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों की शिकायत: मोड़ पर हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ से आने वाली सड़क सीधे रजगामार रोड में मिलती है। इस दिशा से आने वाले वाहन मोड़ से दूर तक दिखाई नहीं देते, जिससे अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि यहां स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की जरूरत है।

About The Author