Wild boar hunting: धमाके से कांप उठा इलाका: जंगली सूअर का शिकार, बारूद के इस्तेमाल का खुलासा

Wild boar hunting कोरबा (छत्तीसगढ़), 28 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली जानवरों के अवैध शिकार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ ग्रामीणों ने बारूद और बिजली के करंट का इस्तेमाल कर जंगली सूअर का शिकार किया। विस्फोट इतना तेज था कि सूअर के चिथड़े उड़ गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब वन विभाग की टीम ने एक ग्रामीण के घर से डेढ़ किलो मांस बरामद किया।

Vastu Tips : वास्तुशास्त्र में मूर्तियों का गहरा प्रभाव: जानिए क्यों जरूरी है सावधानी

जानकारी के मुताबिक, मामला कटघोरा वनमंडल क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने खेतों में जंगली सूअर पकड़ने के लिए बारूद और तारों से फंदा लगाया था। जब सूअर जाल में फंसा, तो तेज धमाका हुआ और उसका शरीर टुकड़ों में बंट गया। आसपास के लोगों ने बाद में मांस इकट्ठा कर लिया।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 8वां वेतन आयोग एक जनवरी से लागू संभव, 50 लाख कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा।

गुप्त सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक ग्रामीण के घर से 1.5 किलो सूअर का मांस बरामद किया। पूछताछ में पांच ग्रामीणों की संलिप्तता सामने आई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

About The Author