दिनांक 26 अक्टूबर रविवार को समिति की प्रथम विशाल बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 368 राम भक्तों की उपस्थिति रही।

बालको के राम भक्तों की संगीत टोली ने अपने सुरीले भजनों से भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया। श्री मेदनी मिश्रा जी के आनन्ददायी राम नाम ध्यान ने शक्ति का संचार किया। श्री योगेश जैन ने बैठक की भूमिका प्रस्तुत की तत्पश्चात बैठक के आयोजक डाक्टर विशाल उपाध्याय जी ने समिति के अध्यक्ष श्री रामसिंह अग्रवाल तथा संयोजक श्री योगेश जैन के नाम की घोषणा की जिसकी राम भक्तों ने तालियां बजाकर हर्षोल्लास किया।
माननीय नगर संघचालक तथा श्री रामजन्म भूमि निधि संग्रह समिति के अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी जी ने राम नाम लेखन का महत्व बताया। योगेश जैन जी के आग्रह पर समिति के अध्यक्ष श्री रामसिंह अग्रवाल जी आशीर्वचन के भाव युक्त उद्बोधन दिया।
सह विभाग संघचालक श्री किशोर बुटोलिया ने इस महायज्ञ की विस्तृत भूमिका रखी।
नवंबर माह में गृह सम्पर्क के समय इस कार्य हेतु अक्षत के साथ महायज्ञ का निमंत्रण देना।
1 दिसंबर से 17 दिसंबर तक राम नाम लेखन पुस्तिका भक्तों को देना।
18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती से राम नाम लेखन प्रारम्भ करना।
24 दिसंबर तक राम नाम लेखन करना।
18 दिसंबर से नित्य राम नाम संकीर्तन के साथ बस्ती, ग्रामों में प्रभात अथवा संध्या फेरी निकालना।
25 दिसंबर को बस्ती, ग्रामों में सभी पुस्तिका एक स्थान पर एकत्रित कर धार्मिक आयोजन करना।
सभी घरों से चावल दाल सामग्री एकत्र कर उसी सामग्री से राम खिचड़ी बनाकर प्रसाद वितरण करना।
26 दिसंबर को ग्रामों की पुस्तिका मण्डल केन्द्र में एकत्रित कर धार्मिक आयोजन करना।
28 दिसंबर को सभी मण्डल केन्द्र तथा नगर की बस्तियों से राम नाम पुस्तिका कोरबा लाना।
अन्त में अध्यक्ष की अनुमति से सचिव योगेश जैन ने कोरबा उप नगरों के संयोजक तथा जिला कार्यकारिणी की प्रथम घोषणा की।
राम नाम लेखन महायज्ञ समिति जिला कोरबा
मार्गदर्शक मण्डल
सन्त रघुनाथ जी छुरी
साध्वी गुरु मां केंद ई
श्री सत्येन्द्र नाथ दुबे
श्री किशोर बुटोलिया
श्री डाक्टर विशाल उपाध्याय
श्री अशोक तिवारी
जिला अध्यक्ष –
श्री राम सिंह अग्रवाल
जिला संयोजक –
श्री योगेश जैन
सह संयोजक –
श्री देवेन्द्र द्विवेदी
श्री टेकचंद अग्रवाल
श्री अजय कंवर
श्री किताब सिंह
श्री विरेन्द्र मरकाम
प्रचार प्रमुख – श्री आशीष गोयल
कोषाध्यक्ष – श्री के एम बाबु
सदस्य-
श्री कमलेश मिश्रा
श्री सुमीत सिंह पाली
श्री प्रमोद अग्रवाल बांकीमोगरा
घासीदास उपनगर प्रमुख श्री राकेश मिश्रा
भगतसिंह उपनगर प्रमुख श्री हरिकेत गुप्ता
शिवाजी उपनगर प्रमुख श्री रमेश शर्मा
केशव उपनगर प्रमुख श्री रमेश कश्यप
विवेकानंद उपनगर प्रमुख श्री डी वेंकट राव

ऐतिहासिक राम नाम लेखन संकल्प
तीन अरब तैंतीस करोड़ राम नाम लेखन महायज्ञ
कोई घर न छूटे
कोई राम भक्त लेखन से न छूटे
मैं सर्वाधिक राम नाम लेखन करुंगा।
मेरा परिवार सर्वाधिक राम नाम लेखन करेगा।
कुल 3 लाख पत्रिका हेतु 5 रुपये प्रति पत्रिका के हिसाब से शुल्क निर्धारित हुआ है। आप भी अपने परिवार के नाम से 100, 200, 500, 1000, 5000 पत्रिका के लाभार्थी बनकर पुण्य के लाभी बनें।
जय श्रीराम

About The Author