गोपाष्टमी पर विशेष प्रदर्शनी : श्री तेजकरण जैन द्वारा ‘गौवंश संग्रह’ प्रदर्शनी 29 अक्टूबर को

राजनांदगांव। श्रद्धा, प्रेम और आस्था के पर्व गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर राजनांदगांव के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं संग्रहकर्ता श्री तेजकरण जैन जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
गौसेवा एवं गौवंश संरक्षण के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले श्री जैन ने गौवंश पर एक अनोखा और विशाल संकलन तैयार किया है, जिसकी निःशुल्क प्रदर्शनी आगामी 29 अक्टूबर को उनके गौधाम प्रांगण में आयोजित की जाएगी।

इस प्रदर्शनी में दर्शक विश्व के अनेक देशों के 476 नोट देख सकेंगे जिन पर गाय की छवि अंकित है, साथ ही गाय से संबंधित विभिन्न सिक्कों का दुर्लभ संग्रह भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गाय के जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया है।

यह प्रदर्शनी श्री जैन की धरती पर आयोजित 50वीं एकल प्रदर्शनी होगी। श्री तेजकरण जैन को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2015 में राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सहित दर्जनों राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स और अवॉर्ड्स में दर्ज है।

ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्व की प्रदर्शनी देखना निश्चय ही शहरवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर होगा।

About The Author