स्लग :- जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचे ग्रामीण
मेसर्स अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के द्वारा 11 नवंबर को ग्राम पुरुंगा में भूमिगत कोयला खदान को लेकर जनसुनवाई किया जाना है जिसमें तीन पंचायत पुरुंगा, साम्हरसिंघा और तेंदूमुड़ी प्रभावित हो रहे है जिसकी जनसुनवाई की निरस्ती को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया और सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिदार के साथ रायगढ़ कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर डेट रहे।
ग्रामीणों का कहना की भूमिगत खदान से हमारे क्षेत्र का जलस्तर नीचे चले जाएगा, ब्लास्टिंग से धरती कम्पन होगा, कोयला की परिवहन से क्षेत्र का वातावर प्रदूषित होगा जिस वजह से कोयला खदान की जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीण और अधिकारियों के बीच गहमा गहमी का माहौल रहा।










