सुमीत ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ अब कोरबा में — 20 साल की विश्वसनीयता और नये विश्वास की चमक एक साथ

कोरबा। छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध और विश्वसनीय नाम सुमीत ज्वेलर्स अब कोरबा में अपनी नई शाखा के रूप में ग्राहकों की सेवा के लिए उपस्थित है।
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को इसका भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोरबा की सक्रिय समाजसेविका श्रीमती आभा अग्रवाल के कर-कमलों से हुआ। आभा अग्रवाल को इस शो-रूम की पहली ग्राहक बनने का गौरव प्राप्त हुआ। सुमीत ज्वेलर्स परिवार का यह संकल्प था कि उनके संस्थान का उद्घाटन उसी प्रथम ग्राहक के हाथों किया जाए, जो उनके ब्रांड पर सबसे पहले अपना विश्वास जताए।

संस्थापक चंद्रिबाई टोडरमल, सुरेशचंद कंकारिया, प्रकाशचंद एवं पारस बोहरा ने बताया कि ग्राहकों के अपार स्नेह और विश्वास ने सुमीत ज्वेलर्स को प्रदेश के अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि कोरबा की नई शाखा में भी ग्राहकों को वही गुणवत्ता, भरोसा और नवीनतम डिजाइन प्राप्त होंगे, जिसके लिए सुमीत ज्वेलर्स पिछले दो दशकों से जाना जाता है।

उद्घाटन अवसर पर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारी वर्ग, समाजसेवियों और अनेक अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विशेष सजावट और स्वागत की व्यवस्थाएँ की गई थीं।

इस अवसर पर सुमीत ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा —

> “हम गढ़ते हैं विश्वास! अब कोरबा में भी वही गुणवत्ता, वही भरोसा और वही आत्मीयता लेकर आए हैं, जो पिछले 20 वर्षों से हमारे ग्राहकों ने हमें दी है।”

 

उल्लेखनीय है कि सुमीत ज्वेलर्स की शाखाएँ पहले से रायपुर, दुर्ग, राजिम और राजनांदगांव में संचालित हैं। अब कोरबा में नई शाखा का शुभारंभ शहरवासियों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गया है।

सुमीत ज्वेलर्स – जहाँ हर गहना सिर्फ सोने-चाँदी का नहीं, बल्कि विश्वास का प्रतीक है।

About The Author