रायपुर: ममता ब्यूटी अकादमी का भव्य कला एवं फैशन कार्यक्रम 5 अक्टूबर को

रायपुर। ममता ब्यूटी अकादमी द्वारा 5 अक्टूबर को होटल महाराजा इंटरनेशनल, दाऊरा कॉलोनी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता हरीश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ दिव्यांग अध्यक्ष सोना कच्ची और संगीत उद्योग के श्री मोहन सुंद्रानी विशेष अतिथि रहेंगे।

कार्यक्रम में अलोकिक देवाइन एनर्जी रनवे, मेकअप, मेहंदी, नृत्य, गायन और फैशन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह कार्यक्रम मिस, मिस्टर, मिसेज, किड्स और टीन्स के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक ममता पटेल हैं।

About The Author