छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच,छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान समारोह 5 अक्टूबर को
रायपुर। ममता ब्यूटी एकेडमी & सैलून द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान – ALOKIK DEVINE ENERGY RUNWAY” एक भव्य सांस्कृतिक एवं प्रतिभा महोत्सव के रूप में राजधानी रायपुर में आयोजित होने जा रहा है। इस मंच पर Miss, Mr., Mrs., Kids, Teen एवं Trance कैटेगरी में प्रतिभागी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस आयोजन में विशेष आकर्षण रहेंगे
Alokik Veshbhusha Runway Competition
Alokik Makeup Competition
Alokik Mehandi Competition
Alokik Dance Competition
Alokik Singing Competition
इवेंट की शान बढ़ाने के लिए बॉलीवुड एक्टर हर्ष अग्रवाल, अभिनेत्री ऋतिका यादव, लेखक व निर्देशक गंगासागर पांडा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मोहन सुंदरानी (सुंदरानी म्यूजिक वर्ल्ड, छत्तीसगढ़) अपनी गरिमामयी उपस्थिति से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
होटल महाराजा इंटरनेशनल, संजीवनी हॉस्पिटल रोड, दाऊरा कॉलोनी, पचपेड़ी, रायपुर में 5 अक्टूबर को आयोजन होगा। इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को एक ऐसा राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है, जहाँ से वे अपनी कला और कौशल को नए आयाम दे सकें। यह सिर्फ़ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कला को प्रेरित करने का महोत्सव है।
आयोजक ममता पटेल का कहना है “यह मंच हर आयु वर्ग के लिए है। यहाँ बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक सभी को अपनी छिपी हुई कला और ऊर्जा को दिखाने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आधुनिक फैशन का यह अनोखा संगम हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देगा।









