CG BREAKING: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को किया ढेर
नारायणपुर। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों पक्षों से रुक-रुककर फायरिंग जारी है।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च अभियान चलाया। इस कार्रवाई में जवानों ने एक पुरुष माओवादी नक्सली को ढेर कर सफलता हासिल की। मौके से नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर नक्सलियों की पकड़ को सख्त कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सुरक्षा चेतावनी दी है।









