विश्व शांति दिवस पर कोरबा के विद्यालयों में हुआ विशेष आयोजन

कोरबा। विश्व शांति दिवस 2025 के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में शांति एवं सद्भाव का संदेश देने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर तथा कब-बुलबुल ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।

कार्यक्रमों के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रैली तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने संदेशों के माध्यम से समाज को शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे का महत्व समझाया।

विद्यालयों के स्काउटर एवं गाइडर के नेतृत्व में आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी बच्चों को अहिंसा, सहयोग और सौहार्द्र की शिक्षा देते हुए कहा कि शांति ही समाज के सर्वांगीण विकास की कुंजी है।

About The Author