कोरबा में विश्व शांति दिवस 2025 पर स्कूली बच्चों ने दिया शांति का संदेश
कोरबा। विश्व शांति दिवस 2025 के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर और कब-बुलबुल के बच्चों ने पोस्टर प्रदर्शनी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, रैली और रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से शांति और सद्भाव का संदेश दिया।
विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों का नेतृत्व स्काउटर और गाइडर ने किया। बच्चों ने एक स्वर में शांति, एकता और भाईचारे का संकल्प लिया। रैली में निकले संदेशवाहक स्लोगन और पोस्टरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
आयोजन का उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करना था। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं और विश्व शांति के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।









