कोरबा में पड़ोसी की पिटाई से युवक की मौत, मृतक पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक विवादित घटना में ग्राम साजा पानी के निवासी शत्रुघ्न चौहान (44 वर्ष) की पिटाई के बाद मौत हो गई। पड़ोसियों का आरोप था कि मृतक पड़ोसी महिला पर बुरी नजर रखता था, जिसके चलते पड़ोसी दंपति उत्तरा चौहान और जानकी चौहान ने शत्रुघ्न को घर में पकड़कर हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में 112 की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक शत्रुघ्न चौहान का आपराधिक इतिहास रहा है। चार साल पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल काटी थी। जमानत पर छूटने के बाद वह पड़ोसी महिला की तांकझांक करने लगा। पीड़िता ने इस संबंध में अपने पति को जानकारी दी थी।

मृतक के बेटे निखिल ने बताया कि घटना के समय वह अपने छोटे भाई के साथ बुआ के घर पर था। दोस्तों द्वारा सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा, तब उसके पिता जीवित थे।

About The Author