पूरे देश में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव – कोरबा में भी हुआ भव्य आयोजन

कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर 2025 को पूरे देश में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव – रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 आयोजित किया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिले में भी तेरापंथ युवक परिषद, सकल जैन समाज एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और राज्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विभिन्न स्थलों पर रक्तदान शिविर लगाए गए।

जैन मंदिर (पुराना बस स्टैंड), एम.जे.एम. हॉस्पिटल (नया बस स्टैंड), जैन मंदिर (बुद्धवारी) एवं एन.के.एच. हॉस्पिटल (कोसाबाड़ी) में हुए इन शिविरों में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से यह अभियान जीवन बचाने के उद्देश्य को साकार करता हुआ नज़र आया।

आज जैन मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ,रेड क्रॉस सोसाइटी से राजेंद्र तिवारी उपस्थित रहे,उन्होंने रक्तदान कर रहे युवक-युवतियों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी इस महादान में शामिल होकर समाजसेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु रक्त संग्रह किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस तरह के अभियान समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और प्रबल बनाते हैं।

About The Author