रोटरी बिज़नेस कॉन्क्लेव का अभूतपूर्व आगाज़
रायपुर। रोटरी क्लब द्वारा शनिवार को भव्य रोटरी बिज़नेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब की बिज़नेस वेबसाइट का विधिवत विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब के 8 चैप्टरों के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा और मध्यप्रदेश से भी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजय बुधिया ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों और देशों से भी रोटेरियन जुड़ सकेंगे तथा आपसी व्यवसायिक जानकारी एवं अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक सदस्य को वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करना होगा।
👉 इस कार्यक्रम की बुनियाद एवं सोच रोटरी क्लब कोरबा के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजय बुधिया ने रखी है।
उन्होंने कहा कि इस डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से सदस्यों के बीच आपसी व्यवसायिक सहयोग और अधिक सशक्त होगा।
करीब चार घंटे चले इस कॉन्क्लेव में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख उद्योगपति रमेश अग्रवाल,अविनाश बिल्डर्स के आनंद सिंघानिया, पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, उद्योग विभाग के निदेशक प्रभात मलिक (आईएएस), पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश दवे, डीजी अमित जायसवाल, नितिन चतुर्वेदी, उमेश गर्ग, नवीन आहूजा, रितेश जिंदल, प्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अजय गोयल, उत्तम गर्ग, भरत दागा, सम्बलपुर से जितेन्द्र शर्मा, रंजीत हुरा, खरसिया से राकेश अग्रवाल, बिलासपुर, भिलाई और जबलपुर रोटरी क्लबों के अनेक सदस्य सम्मिलित हुए।
कोरबा से रोटेरियन मनीष अग्रवाल, साकेत बुधिया, संतोष जैन, प्रशांत मुरारका, निकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सतनाम मल्होत्रा, राजेश सलूजा, संजय अग्रवाल (गुडु), आशीष मोदी, किशोर अग्रवाल,सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के साथ अब रोटरी का मुख्य उद्देश्य व्यवसायिक वर्ग को एक साझा मंच पर जोड़कर व्यापार और उद्योग में नए अवसर प्रदान करना भी है।












