शिक्षक दिवस पर हुआ शिक्षकों का सम्मान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन

कोरबा, 5 सितम्बर।
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर ग्राम दोन्दोरो स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में लायंस क्लब बालको द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, जिला कोरबा डॉ. सूर्य नारायण केशरी तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF लायन विजय अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष MJF लायन विक्रम अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर सचिव लायन अजय जायसवाल, लायन हरविंदर सिंह, लायन ओमी रमानी, लायन कैलाश अग्रवाल, लायन जी.पी. केडिया, लायन बिपिन प्रसाद सिंह, लायन शंकर अग्रवाल, लायन आभा दुबे, लायन राजेश त्रिपाठी, लायन पद्माकर सिंदे, लायन सुशील मिश्रा सहित अनेक लायंस साथी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ आयोजित नेत्र जांच शिविर ने समाज सेवा और शिक्षा जगत के प्रति लायंस क्लब बालको की प्रतिबद्धता को उजागर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शिक्षकों की भूमिका को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया

About The Author