कोरबा की कथक नृत्यांगना अश्वीका साव का चयन प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह 2025 में, शहर को गर्व

कोरबा/रायगढ़। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नया आयाम देने वाली कोरबा की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना अश्वीका साव का चयन रायगढ़ में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह 2025 में हुआ है। यह कोरबा शहर के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

31 अगस्त 2025 को शाम 7 बजे रायगढ़ के रामलीला मैदान में अश्वीका साव अपनी कथक नृत्य प्रस्तुति देंगी। चक्रधर समारोह, जो पिछले चालीस वर्षों से कला और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत करता आ रहा है, इस वर्ष छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में और भी भव्य होगा।

About The Author