Korba: अशोका वाटिका में अब “टिकट का पहरा” ..जनता बोली, हरियाली पर क्यों लग रहा टैक्स!

कोरबा। शहर का दिल कहे जाने वाला अशोका वाटिका अब आम जनता के लिए महंगा पड़ने वाला है। नगर निगम ने यहां घूमने वालों से 10 से 20 रुपए तक का टिकट वसूलने का फरमान सुना दिया है। सुबह-शाम सैर करने वालों से लेकर बच्चों संग पिकनिक मनाने आने वाले परिवारों तक, हर किसी को अब जेब ढीली करनी होगी।

मुफ्त सैर का सुख हुआ खत्म

अब तक शहरवासी बिना किसी शुल्क के हरियाली और ताज़ी हवा का आनंद लेते थे। लेकिन निगम के इस फैसले से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। पार्क में हर रोज़ सैकड़ों लोग टहलने, व्यायाम करने और बच्चों संग खेलने आते हैं, अब हर एंट्री पर टिकट लगेगा।

जनता भड़की, बोली– “हरियाली पर भी टैक्स?”

शहरवासियों ने इस निर्णय को जनता के साथ नाइंसाफी बताया है। लोगों का कहना है कि निगम ने सुविधाएं बढ़ाने की बजाय जनता पर नया बोझ डाल दिया है। नागरिकों ने तंज कसते हुए कहा कि क्या अब हरियाली और हवा का आनंद लेने पर भी टैक्स देना पड़ेगा?

निगम का तर्क, जनता का सवाल

निगम का कहना है कि पार्क की देखरेख, सफाई और सुरक्षा के खर्च के लिए टिकट व्यवस्था जरूरी है। लेकिन नागरिकों का सवाल है कि सफाई और रखरखाव नगर निगम की जिम्मेदारी है, उसका बोझ जनता पर क्यों डाला जा रहा है?

About The Author