UPI कलेक्ट रिक्वेस्ट फीचर 1 अक्टूबर से बंद: रोजमर्रा की पेमेंट्स में ये होगा बदलाव: प्रीति अग्रवाल
डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है—1 अक्टूबर 2025 से एनपीसीआई (National Payments Corporation of India) ने UPI के ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ फीचर को आम यूजर्स के लिए बंद करने का फैसला लिया है। अब आप अपने दोस्त, परिवार या किसी व्यक्ति को UPI पर पैसे मांगने की रिक्वेस्ट नहीं भेज पाएंगे।
यह कदम बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम्स को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। अक्सर स्कैमर्स कैशबैक या लॉटरी जैसी लालच देकर कलेक्ट रिक्वेस्ट भेजते थे, जिसमें यूजर गलती से अपने UPI पिन डालते ही उसके अकाउंट से पैसे कट जाते थे। NPCI के इस निर्णय से अब peer-to-peer (P2P) कलेक्ट रिक्वेस्ट हमेशा के लिए बंद हो जाएगी।
आपकी रोजमर्रा की पेमेंट्स पर इसका प्रभाव यह होगा कि आपको अब केवल ‘पुष ट्रांजैक्शन’ के जरिए ही पैसे भेजने होंगे—यानि नंबर डालकर, UPI आईडी चुनकर या QR कोड स्कैन करके सीधे पैसे भेजे जा सकते हैं। Flipkart, Amazon, Swiggy, Zomato जैसी कंपनियों या अन्य दुकानदारों से पेमेंट रिक्वेस्ट का फीचर पहले की तरह चालू रहेगा क्योंकि मर्चेंट कलेक्ट रिक्वेस्ट बंद नहीं हुई है।
THE FINOCRATS का मानना है कि इस बदलाव से डिजिटल पेमेंट्स पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी और यूजर्स को बिना परेशानी के अपने लेन-देन पर पूरा नियंत्रण मिलेगा। UPI सिस्टम में बढ़ी सुरक्षा से ग्राहकों की ऑनलाइन सेफ्टी और विश्वास दोनों मजबूत होंगे।








