बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। बाल विहार हायर सेकेंडरी स्कूल, पंप हाउस में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश अरोरा, श्री एस.के. कुदेसिया, श्री किशोर कुमार अग्रवाल, श्री तिलक अरोरा सहित अनेक गणमान्य सदस्य, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्री राकेश अरोरा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगा फहरते ही राष्ट्रगान की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक पी.टी. ड्रिल और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति की भावना स्पष्ट झलक रही थी।

इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में कुमारी नाजमा बानो ने 94.6% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ा।

अध्यक्ष राकेश अरोरा और अन्य अतिथियों ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे न केवल अच्छे नागरिक बनें, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का प्रयास करें।

About The Author