डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
कोरबा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत मुखर्जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा फहराते ही राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भाषण, गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में बालको अस्पताल की दीपा जेना तथा जाने-माने कलाकार अनीश मेमन उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार और अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। अंत में प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति और एकता के लिए योगदान देने का आह्वान किया।
















