नवजीवन को सुरक्षा का पहला उपहार — मीसो का बेबी किट संकल्प”
रायपुर, छत्तीसगढ़ मानवता की सेवा और नवजीवन की सुरक्षा को समर्पित महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (मीसो) के रायपुर चैप्टर ने अपने सेवा-संकल्प को एक बार फिर साकार करते हुए पुराने जिला अस्पताल (कालीबाड़ी चौक) के प्रसूति विभाग में नवजात शिशुओं हेतु बेबी किट वितरण का पुण्य कार्य संपन्न किया।
यह सेवा आयोजन मीसो के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसमें नवजात शिशुओं को जीवन की पहली सांस के साथ सुरक्षा और स्नेह का आशीर्वाद प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर जोधपुर से पधारे प्रतिष्ठित वीर डीडी पुरोहित जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर लोकेश कावड़िया की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशिष्ट बना दिया। वीर आयुष्मान दीक्षित ने अपने जन्मदिवस को सेवा-दिवस के रूप में मनाते हुए इस पावन कार्य में योगदान दिया।
कार्यक्रम में वीर अशोक जैन (अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), वीर राजेंद्र जैन (प्रदेश अध्यक्ष), वीर अशोक मुकीम (रायपुर कैपिटल अध्यक्ष), वीर योगेंद्र भंडारी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) तथा श्री पुरोहित जी (पूर्व स्टेट बैंक मैनेजर) की स्नेहमयी उपस्थिति रही।
बेबी किट प्रोजेक्ट की डायरेक्टर वीरा किरण जैन ने जानकारी दी कि यह प्रोजेक्ट केवल एक वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि नवजीवन के प्रति सुरक्षा, स्नेह और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मीसो, सेवा और करुणा के इस मिशन को पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।















