कोरबा के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कब-बुलबुल शिविर को लेकर बैठक, स्काउट-गाइड गतिविधियों पर हुई चर्चा
आज दिनांक 11 अगस्त 2025, सोमवार को कोरबा शहर स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (CSEB, बुधवारी) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार देवांगन के साथ हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कब-बुलबुल के प्रस्तावित शिविर हेतु स्थान उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श करना रहा।
इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त श्री मोहम्मद सादिक शेख, जिला संगठन आयुक्त द्वय श्री दीगम्बर सिंह कौशिक एवं श्रीमती उत्तरा मानिकपुरी उपस्थित रहे। बैठक में स्काउटिंग की विभिन्न गतिविधियों एवं उनके सफल क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्री सूर्यकांत पाण्डेय ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए प्रस्तावित शिविर एवं अन्य स्काउट-गाइड गतिविधियों के संचालन में विद्यालय के सहयोग का आश्वासन दिया।









