रजगामार स्कूल में नल-जल योजना की पाइपलाइन में अचानक लगी आग, कारण स्पष्ट नहीं

कोरबा, 07 अगस्त 2025 // रजगामार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल परिसर में रखी नल-जल योजना की पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है — आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा है या किसी ने जानबूझकर आगजनी की है।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि आग लगी है या किसी ने लगाई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के काफी समय बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे आग बुझाने में देरी हुई। गनीमत रही कि आग ने ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया और कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, विद्यालय प्रबंधन और नल-जल योजना से जुड़े अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

About The Author