वरिष्ठ पत्रकार एवं अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
कोरबा, 30 जुलाई 2025 – छत्तीसगढ़ पत्रकारिता जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। वरिष्ठ पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का मंगलवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद तत्काल एनकेएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।








