रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लिए गए अहम निर्णय

कोरबा। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा की प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 21 जुलाई 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने की। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं अन्य समिति सदस्य भी मौजूद रहे।

बैठक में रेडक्रॉस दवा दुकान की आय-व्यय, मासिक अंशदान, अनुबंध नवीनीकरण, दवाओं पर मिलने वाली छूट, प्रतिवर्ष अंशदान में वृद्धि, दुकान के खुलने के समय, बैंक गारंटी और विभागीय एनओसी जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, बिजली बिल का भुगतान संचालक द्वारा किए जाने जैसे प्रशासनिक पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदाय करने के लिए एक प्रारूप को सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

About The Author