छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जवानों को मिली बड़ी सफलता

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार दोपहर दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47 और SLR राइफल जैसे हथियार भी बरामद हुए हैं।

बस्तर IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एनकाउंटर वाली जगह से हथियारों के साथ-साथ विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

About The Author