कोरबा की डॉ. अंजना सिंह ठाकुर को बिलासपुर में किया गया सम्मानित, साहित्य संस्थान की संभागीय अध्यक्ष नियुक्त
बिलासपुर। शहर में आयोजित पुस्तक विमोचन एवं रचनाकार सम्मान समारोह में कोरबा की समाजसेवी, अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री, गोल्डन बुक होल्डर, ऑल इंडिया ली नेस क्लब वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट (द्वितीय) डॉ. अंजना सिंह ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ साहित्य संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था।
डॉ. अंजना सिंह ठाकुर को उनकी कविता के लिए “ऑपरेशन सिंदूर” पुस्तक में योगदान हेतु रचनाकार सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें छत्तीसगढ़ साहित्य संस्थान के कोरबा संभाग की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
समारोह में बिलासपुर महापौर श्रीमती कोशल्या विष्णुदेव साय एवं पूजा विधानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में साहित्य, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम ने कोरबा के लिए गौरवपूर्ण क्षण प्रदान किया और डॉ. अंजना सिंह ठाकुर की साहित्यिक उपलब्धियों को एक नई पहचान मिली।

















