• nagardarpannews

सब स्टेशन के पास युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। बांकी मोंगरा इलाके में सोमवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अश्वनी पाठक (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी धनवार पारा दर्री के रूप में हुई है। युवक का शव सब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

About The Author