इनर व्हील क्लब ने मनाया डॉक्टर डे, किया डॉक्टरों का सम्मान और दी स्वास्थ्य की अहम जानकारियाँ

कोरबा। इनर व्हील क्लब कोरबा, जो लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है, ने 1 जुलाई को गुरु नानक स्कूल में डॉक्टर डे का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती नीतू अरोड़ा एवं प्रधान अध्यापिका मनप्रीत कौरकमेटी मेंबर्स की उपस्थिति में स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में कोरबा के प्रतिष्ठित डॉक्टर साहू, डॉ. बिस्वास एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. निकिता अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। इन सभी डॉक्टरों को इनर व्हील क्लब द्वारा शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टरों ने बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। विशेष रूप से डॉ. निकिता अग्रवाल ने बच्चों को घरेलू आयुर्वेदिक उपचार बताए जो रसोई की सामान्य सामग्री से किए जा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने बालिकाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी जागरूक किया।
इनर व्हील क्लब द्वारा सभी बच्चियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए एवं सभी बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री भी दी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल की प्रधानाध्यापिका, सभी अध्यापिकाओं, कर्मचारियों कमिटी मेंबर्स एवंक्लब सदस्यों को इनडोर पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल की प्रधानाध्यापिका कमेटी मेंबर्स एवं इनर व्हील की अध्यक्ष नीतू अरोड़ा कोषाध्यक्ष ज्योति जुनेजा आइ एस ओ उषा शर्मा एडिटर सिमरन कौर क्लब मीडिया पार्टनर चरणजीत कौर एवं महेंद्र कौर मनदीप कौर कुलदीप कौर ज्योति अरोड़ा नेहा अरोड़ा अनुपम शर्मा सभी सदस्यों ने मिलकर सक्रिय सहयोग दिया।