• nagardarpannews

CG NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्र का महान विचारक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देश की एकता, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने न केवल एक राजनीतिक विचारधारा की नींव रखी, बल्कि देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का कार्य भी किया।

सोनालिया पुल से नया बस स्टैंड चौक तक बस, ट्रैक्टर जैसे भारी वाहनों के आवागमन को किया गया प्रतिबंधित

मुख्यमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी राष्ट्रनायक बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति को संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीयता के मूल भाव से जोड़ने का कार्य किया। डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देश की दिशा और नीति निर्माण में मार्गदर्शन करते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

About The Author