तेहरान में इजराइली मिसाइल अटैक से मचा हड़कंप, एयर डिफेंस एक्टिव, फोर्डो प्लांट के पास भी विस्फोट

तेहरान। इजराइल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार देर रात इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान और आसपास के इलाकों पर बड़ा हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण तेहरान और करज सहित कई इलाकों में मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से कई को ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया।

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा, दस्तावेज सुधार के लिए मांगे थे 25 हजार…

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने जानकारी दी है कि तेहरान के पश्चिमी हिस्से और करज शहर को भी निशाना बनाया गया। बीबीसी ने एक वीडियो की पुष्टि की है, जिसमें ताजा हमलों के बाद का मंजर और नुकसान दिखाई दे रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान और उसके उपनगरों में जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। एजेंसी ने बताया कि देश के संवेदनशील फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र के पास भी दो शक्तिशाली विस्फोट हुए, जो कि ईरान के सबसे सुरक्षित परमाणु स्थलों में से एक है।

About The Author