मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा आगमन

कोरबा, 12 जून 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कोरबा पहुंचे, जहां पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी कोरबा पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकी राम कंवर, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य वन संरक्षक श्री प्रभात मिश्रा, कोरबा डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल और कटघोरा डीएफओ श्री कुमार निशांत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गुलदस्ते भेंट कर किया।

मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई थीं। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास को लेकर जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में उत्साह देखा गया।

About The Author