विश्व पर्यावरण दिवस पर रोटरी क्लब कोरबा ने किया बृहद वृक्षारोपण, पौधों पर मां के नाम लगाए सदस्य

कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रोटरी क्लब कोरबा द्वारा नगर निगम के सहयोग से WTC गार्डन कोहड़िया में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, उपयुक्त विनय मिश्रा, राहुल मिश्रा, संजय तिवारी सहित रोटरी क्लब के सदस्य पारस जैन, संतोष जैन, राजेश सलूजा और प्रेम गुप्ता ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और प्रत्येक पौधे पर ‘मां’ के नाम के साथ अपने नाम भी अंकित किए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हर नागरिक को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है।
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण बेहतर होता है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी स्वस्थ और खुशहाल बनाता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपनी-अपनी जगहों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।