सीबीआई अधिकारी बनकर महिला से 25 लाख की ठगी, पीड़िता ने कोरबा पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

कोरबा। जिले में एक महिला से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता सुमिता शर्मा ने मामले की शिकायत कोरबा पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से की है, जिसमें उन्होंने आरोपी द्वारा भेजे गए बैंक खातों की सूची और जमा रकम का विवरण भी प्रस्तुत किया है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने खुद को सीबीआई/इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर बताते हुए अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा करवाया। मामले में कुल 19 ट्रांजैक्शन किए गए हैं, जिनकी राशि लगभग 25 लाख रुपये से अधिक है।
पीड़िता द्वारा जमा की गई रकम का विवरण:
दिनांक | खाता संख्या | राशि (₹) | खाता धारक का नाम |
---|---|---|---|
16-05-25 | 7003103899 | 10,000 | प्रियांशु साकेत |
16-05-25 | XXXXXXX6821 | 26,000 | मौसमी देवी |
16-05-25 | XXXXXXX6821 | 49,000 | मौसमी देवी |
17-05-25 | 41752865464 | 55,000 | सादिया हसन |
17-06-25 | 4327638498 | 55,000 | सादिया हसन |
17-05-25 | 39760451231 | 1,50,000 | मुजाफर |
17-05-25 | 44056786466 | 75,000 | लीला देवी |
17-05-25 | 36152803576 | 95,000 | बिटु कुमार |
18-06-25 | 43275384981 | 55,000 | सादिया हसन |
18-05-25 | 44056786466 | 51,000 | लीला देवी |
18-05-25 | XXXXXXX8362 | 45,000 | वीरेन्द्र कुमार |
19-05-25 | 44056786466 | 50,000 | लीला देवी |
19-05-25 | 43053626619 | 50,000 | अजमत अली |
21-05-25 | 120161900001026 | 50,000 | वहीदुल हक |
21-05-25 | 4377538496 | 50,000 | वीरेन्द्र |
22-05-25 | 44056766466 | 48,000 | लीला देवी |
22-05-25 | 43275384981 | 10,000 | सादिया हसन |
22-05-25 | 43275384981 | 40,000 | सादिया हसन |
23-06-25 | 43275384981 | 50,000 | सादिया हसन |
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल और दस्तावेज भेजकर विश्वास दिलाया और फिर जांच व सुरक्षा के नाम पर बार-बार अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाई।
सुमिता शर्मा ने कोरबा पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर सभी प्रमाण सौंपे हैं, जिसमें बैंक रसीदें और व्हाट्सएप संदेश शामिल हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले में अपराध दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।