• nagardarpannews

करंट से मछली पकड़ने की कोशिश में गई जान: कोरबा में युवक की दर्दनाक मौत

कोरबा में मछली पकड़ने बिछाए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम डिंडोलभाठा में लीलागर नदी के पास युवक ने करंट बिछाया था। मृतक की पहचान राजपूरी गोस्वामी (27) के रूप में हुई है।

राजपूरी गोविंद राठौर के गाड़ी गैरेज में चौकीदार के रूप में काम करता था। वह बुडगहन मुड़ाभाटा का रहने वाला था और अपनी पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ गैरेज परिसर में ही रहता था। राजपूरी अक्सर लीलागर नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ने का काम करता था।

बुधवार शाम करीब 5 बजे वह मछली पकड़ने के लिए नदी गया। जब काफी समय तक वह वापस नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी ने गैरेज मालिक को सूचित किया। गुरुवार सुबह उसका शव नदी में करंट से चिपका हुआ मिला।

मृतक के भाई कैलाश पूरी गोस्वामी ने बताया कि राजपूरी पिछले 8-10 सालों से गोविंद राठौर के यहां काम कर रहा था। सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

 

About The Author