• nagardarpannews

गर्मी में यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने कई ट्रेनें की रद्द

रायपुर। उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ रेल मंडल अंतर्गत गोरखपुर स्टेशन पर अधोसंरचना विकास कार्य के तहत गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए 27 मार्च से 26 अप्रैल 2025 तक नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा. इस कार्य के पूर्ण होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता और गति में सुधार होगा. इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है.

पैरोडी सॉन्ग विवाद: कुणाल कामरा को टुकड़े करने की धमकी, 500 से ज्यादा कॉल आईं

रद्द रहने वाली ट्रेनें

गाड़ी संख्या 18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस) – 24 अप्रैल व 01 मई 2025 को रद्द.
गाड़ी संख्या 18206 (नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस) – 26 अप्रैल व 03 मई 2025 को रद्द.
गाड़ी संख्या 18201 (दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस) – 25 अप्रैल व 03 मई 2025 को रद्द.
गाड़ी संख्या 18202 (नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस) – 27 अप्रैल व 05 मई 2025 को रद्द.

About The Author