Vastu Tips : सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में रखें ये 5 जानवरों की मूर्तियां

नई दिल्ली: Vastu Tips में घर की सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से कुछ विशेष जानवरों की मूर्तियों को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। ये मूर्तियां न सिर्फ धन, वैभव और खुशहाली लाती हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी सहायक होती हैं। आइए जानते हैं उन 5 शुभ जानवरों की मूर्तियों के बारे में, जिन्हें घर में रखने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

1. हाथी की मूर्ति – धन और वैभव का प्रतीक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हाथी को शक्ति, बुद्धिमानी और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। घर में हाथी की मूर्ति रखने से धन-वैभव में वृद्धि होती है और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसे घर के मुख्य दरवाजे या ड्राइंग रूम में रखना सबसे अधिक शुभ माना जाता है।

2. हंस का जोड़ा (मैंडरिन डक) – वैवाहिक जीवन में प्रेम

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखद और प्रेमपूर्ण बनाना चाहते हैं, तो बेडरूम में हंस के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। वास्तु के अनुसार, यह रिश्तों की कड़वाहट को दूर करता है और प्रेम बढ़ाता है। यह उपाय संबंधों में विश्वास और स्थायित्व बनाए रखने में सहायक होता है।

3. कछुआ – सुख-शांति और दीर्घायु का प्रतीक

घर में पीतल, कांच या मिट्टी से निर्मित कछुए की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, धातु से बने कछुए को उत्तर दिशा में रखने से आय में वृद्धि होती है और घर में बरकत बनी रहती है। इसके अलावा, यह दीर्घायु और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है।

4. ऊंट – सफलता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक

ऊंट की मूर्ति को सफलता और मेहनत का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर में ऊंट की मूर्ति रखने से कार्यक्षेत्र में आने वाली अड़चने दूर होती हैं और सफलता की राह आसान होती है। यह परिवार के सदस्यों की एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

5. घोड़ा – उन्नति और तरक्की का प्रतीक

वास्तु में घोड़े की मूर्ति को उन्नति और प्रगति का प्रतीक माना गया है। घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति रखने से व्यापार और करियर में सफलता मिलती है। यह जोश और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का भी काम करता है।

About The Author