• nagardarpannews

# सतनाम धर्म महासभा के आयोजन में राजागुरु बालदास साहेब जी का भव्य स्वागत, सामाजिक एकता का दिया संदेश

*कोरबा।* सतनाम धर्म महासभा एवं सतनामी समाज कल्याण समिति जिला कोरबा के तत्वावधान में आज 29 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सतनाम भवन में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक एवं सतनाम सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु घासीदास बाबा जी के पांचवें वंशज, राजागुरु एवं धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी का समाजजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरु बालदास साहेब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, समाज के विकास एवं आपसी समरसता जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति की ओर से *सुकृता कुर्रे* का विशेष योगदान एवं सक्रिय भूमिका रही। उनके प्रयासों से आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल स्वरूप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बजरंग दल के प्रमुख विजय राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सतनाम पंथ के आदर्शों, गुरु घासीदास बाबा जी के विचारों और सामाजिक सद्भाव को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता का वातावरण देखने को मिला।

About The Author