• nagardarpannews

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसे हालात’ उत्तरी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी, रायपुर में कोहरे का असर

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि राजधानी रायपुर समेत दुर्ग और बिलासपुर के इलाकों में भी ठंड का असर महसूस होने लगा है। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से लोगों को अब गर्म कपड़ों और रजाई-कंबल की जरूरत महसूस हो रही है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में पारा 9 डिग्री से नीचे

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते सुबह के समय ठंड काफी बढ़ गई है। लोगों को घरों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Chhattisgarh Delimitation : धान खरीदी पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, अच्छी तरह चल रही खरीदी

मौसम में बदलाव का असर जनजीवन पर भी दिखने लगा है। सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और मॉर्निंग वॉक करने वालों को ठंडी हवाओं और कम तापमान का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और खुले इलाकों में रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी गिरा तापमान

राजधानी रायपुर समेत दुर्ग और बिलासपुर के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पिछले तीन दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया है।

रायपुर में रविवार सुबह सड़कों और आसपास के इलाकों में कोहरे की चादर देखने को मिली। सुबह के समय धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित हुई, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। राजधानी में सुबह और शाम के तापमान में अंतर के चलते लोगों को दिन के मुकाबले सुबह-शाम ज्यादा ठंड महसूस हो रही है।

About The Author