• nagardarpannews

# वैदेही सखी मंडल द्वारा तुलसी विवाह एवं एकादशी व्रत कथा का भव्य आयोजन, 51 जोड़े हुए शामिल

**कोरबा।** वैदेही सखी मंडल, श्री राम दरबार, डी.डी. रोड कोरबा द्वारा तुलसी विवाह एवं एकादशी व्रत कथा उद्यापन का भव्य धार्मिक आयोजन होटल फोर सीजन में 20 एवं 21 नवंबर को किया जा रहा है।

इस धार्मिक आयोजन में 51 जोड़े विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य एवं पारंपरिक स्वरूप प्रदान किया गया है। आयोजन में 11 विद्वान पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सभी अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं।

तुलसी विवाह हिंदू धर्म की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है, जिसे भगवान विष्णु एवं माता तुलसी के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। वहीं एकादशी व्रत का उद्यापन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक नियमों के साथ संपन्न किया जाता है।

वैदेही सखी मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन का उद्देश्य सनातन धार्मिक परंपराओं का संरक्षण एवं समाज में धार्मिक चेतना को प्रोत्साहित करना है।

About The Author