• nagardarpannews

CG Weather Today : प्रदेश में बारिश का अलर्ट नहीं, अगले तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

Raipur Weather Update

Raipur Weather Update

CG Weather Today :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम तेजी से सक्रिय हो रहा है। इसके 14 नवंबर को स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदलने और अगले दो दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना जताई गई है। तूफान के उत्तर की ओर बढ़ने पर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी इसका असर पड़ सकता है।

CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम’ सर्चिंग के दौरान मिले तीन डंप, हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का असर बना रहेगा। दूसरी ओर, प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम में संभावित बदलाव पर किसानों और धान खरीदी केंद्रों की नजर रहेगी।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश या अन्य मौसमी गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी नहीं की है।

अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय था। इससे जुड़ा ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है।

यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 14 नवंबर को स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके बाद 15 नवंबर की सुबह तक अवदाब बनने और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान के उत्तर की ओर बढ़ने पर छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। हालांकि, प्रदेश में बारिश कब और कितनी होगी, इसे लेकर आगे मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रहेगी।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 30°C 16°C
बिलासपुर 30°C 16°C
दुर्ग 30°C 16°C
राजनांदगांव 30°C 17°C
पेंड्रा रोड 28°C 14°C
अंबिकापुर 27°C 11°C
सूरजपुर 28°C 12°C
जगदलपुर 29°C 14°C

किसानों के लिए जरूरी अपडेट: 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

About The Author