• nagardarpannews

कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

​कोरबा । शहर के पटेल पारा, सर्वमंगला रोड निवासी एक 52 वर्षीय महिला के लापता होने से परिजन बेहद चिंतित हैं। लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी (52 वर्ष), पति श्री गोविंद रोचवानी का सड़क पर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिला है। घटना के बाद से ही परिजन संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।


​श्रीमती भारती रोचवानी के पुत्र अविनाश रोचवानी (अवि) और परिवार के अन्य सदस्यों ने आम नागरिकों व प्रशासन से तलाश में मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को श्रीमती भारती रोचवानी कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो वे तत्काल मोबाइल नंबर 98278 38533 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने में इसकी सूचना दें।
​परिवार ने समाजसेवी संगठनों और आम लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक प्रसारित करने का आग्रह किया है।

About The Author