• nagardarpannews

CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री निवास में 11 अक्टूबर को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, कई मुद्दों पर हो सकता है फैसला

CM Vishnu Deo Sai

CM Vishnu Deo Sai

CG Cabinet Meeting : रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक रविवार, 11 अक्टूबर को होगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, कैबिनेट के एजेंडे में शामिल विषयों की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश की नजर रहेगी। माना जा रहा है कि विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल सकती है।

About The Author