• nagardarpannews

विशाल 5000 स्क्वायर फ़ीट रंगोली का सजीव चित्रण

कोरबा जिले की 3 वरिष्ठ कलाकार मनीषा अग्रवाल, गौरी साहु व कैलाश के MGM आर्ट ग्रुप ने जिला प्रशासन कोरबा, नगर पालिक निगम कोरबा व जिला विकास परिषद कोरबा द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को ओपन थिएटर घंटाघर कोरबा में होने वाले प्रशासनिक कार्यक्रम में मुख्य मंच के समक्ष 3 दिनों की कड़ी मेहनत कर MGM आर्ट ग्रुप के 10 सदस्यों ने मनमोहक, मनभावन विशाल 5000 फ़ीट रंगोली का सजीव चित्रण किया है। ग्रुप के अन्य सदस्य नेहा, स्नेहा राजवाड़े, जयपरी, सौरभ राजवाड़े, ममता, यशिका एवं स्वाति की भी रंगोली चित्रण में सम्पूर्ण व सक्रिय भागीदारी रही है। पूरे 3 दिनों तक रंगोली चित्रण के दौरान प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलता रहा है।

About The Author