Chhattisgarh Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अफसरों का ट्रांसफर, शासन ने जारी किया पदस्थापना आदेश

Chhattisgarh Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) अधिकारियों के तबादले किए हैं। तीनों अधिकारी मंत्रालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

लंबे समय से जीएडी पूल में पदस्थापना का इंतजार कर रहे मनीष मिश्रा को अब स्कूल शिक्षा विभाग भेजा गया है। उन्हें विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को मंत्रालय स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author