RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग
कोरबा, 16 सितंबर 2026।
RTO चालान के नाम पर WhatsApp के माध्यम से APK फाइल भेजकर आम नागरिकों को साइबर ठगी का शिकार बनाने के कथित प्रयास को लेकर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक, कोरबा को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया गया है कि मोबाइल नंबर 7987925980 से WhatsApp के माध्यम से संदेश प्राप्त हुआ। उक्त नंबर शिकायतकर्ता के एक परिचित के नाम से सेव है, लेकिन संदेश एवं गतिविधियों को देखते हुए आशंका है कि संबंधित WhatsApp नंबर हैक अथवा अनधिकृत रूप से संचालित किया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार संदेश में RTO चालान से संबंधित बताते हुए “M PARIVAHAN_CHECK_LIST_FUD.apk” नाम की APK फाइल भेजी गई तथा उसे डाउनलोड एवं ओपन करने के लिए कहा गया। ऐसी APK फाइल के माध्यम से मोबाइल में अनधिकृत एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी हासिल करने अथवा साइबर धोखाधड़ी किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है।
अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त मोबाइल नंबर एवं APK फाइल की तकनीकी जांच कराई जाए, यह पता लगाया जाए कि नंबर का उपयोग कौन कर रहा है तथा यदि किसी साइबर अपराधी द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि RTO चालान, बैंक, KYC अथवा सरकारी विभाग के नाम पर WhatsApp/SMS से प्राप्त किसी भी संदिग्ध APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
जारीकर्ता:
धनेश कुमार सिंह
अधिवक्ता, कोरबा (छत्तीसगढ़)









